खजाना व्यापार मंडल स्वागत-सम्मान समारोह में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह देश की उन्नति में व्यापारियों की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर का योगदान 53 प्रतिशत है। व्यापारियों के सामर्थ्य से ही आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बुधवार को आशियाना में खजाना व्यापार मंडल द्वारा आयोजित स्वागत-सम्मान समारोह में डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की जहां व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने व्यापारियों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनी और उसके त्वरित व प्रभावी निस्तारण का सकारात्मक आश्वासन भी दिया।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पहले जहां व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी, वहीं प्रदेश ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग’ में 14वें स्थान से आज 2 दूसरे पायदान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों की उद्यमशीलता, दृढ़ इच्छाशक्ति व निष्ठा का ही परिणाम है कि भारत जो 7 वर्ष पहले अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था आज 5वें स्थान पर आ गया है। 7.3 प्रति वर्ष की दर से विकास हो रहा है, हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

इस दौरान खजाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापर मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, आरकेएस राठौर, राजकुमार शुक्ला, कमलेश सिंह एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।