मोहनलालगंज प्रत्याशी कौशल किशोर संग राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया

Lucknow
  • मोहनलालगंज प्रत्याशी कौशल किशोर संग राजेश्वर सिंह ने हवन पूजन कर किया नगरीय एवं ग्रामीण केंद्रीय चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन
  • ये चुनाव सनातन पर आस्था रखने वालों और सनातन को मिटाने वाली सोच के बीच की लड़ाई – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बनेगा मोदी का तीसरा कार्यकाल – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • राहुल बाबर के मकबरे पर गये, अखिलेश गाज़ीपुर में कब्र पर, दोनों को अयोध्या जाने का समय नहीं – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • कांग्रेस का हाथ भारत के शत्रु चीन के प्रति आस्था रखने वाले कम्युनिस्टों के साथ – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • सरोजनीनगर से कौशल किशोर को मिलेगी अभूतपूर्व बढ़त – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है, इसी बीच रविवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के साथ हवन – पूजन कर सरोजनीनगर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का श्री गणेश किया।

सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 20 मई को लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर वोट डाले जायेंगे, मोहनलालगंज से सपा और बसपा अपने प्रत्याशी उतार चुकी है, भाजपा ने वर्तमान सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर पर एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा प्रत्याशी लगातार अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, इसीक्रम में रविवार को दरोगाखेडा स्थित लोधी भवन में कौशल किशोर के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय चुनाव कार्यालय (ग्रामीण) तथा जैन भवन, निकट कोमल आइसक्रीम, हिन्दनगर में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय चुनाव कार्यालय (नगरीय) का उद्घाटन हुआ।

डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि कांग्रेस भारत के सबसे बड़े दुश्मन चीन का समर्थन करने वाली, हमारी धार्मिक मान्यताओं पर कुठाराघात करने वाली कम्युनिस्ट विचारधारा के साथ है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विरोधी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रसंशा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा में धारा 370 हटाई, जिसके बाद कश्मीर में शान्ति युग का सूत्रपात हुआ, किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की सम्मान निधि प्रदान की जा रही है, 4 करोड़ परिवारों को पक्की छत दी गयी, आगे 3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिया जायेगा, 80 करोड़ लोगों तक फ्री राशन पहुंचाने की स्कीम को आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जायेगा। 

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, दुनिया के 190 देशों में कुल जनसँख्या भी भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या से कम है। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’ , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, कौशलेंद्र द्विवेदी पार्षद प्रतिनिधकमलेश सिंह, बृजमोहन शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा सरोजिनी नगर दक्षिण दो मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव दक्षिण प्रथम, के के अवस्थी, बलीराम विश्वकर्मा, रमा शंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र बाजपेई, पुष्कर शुक्ला, गोविन्द पांडेय, कर्नल दया शंकर दुबे, राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, गंगा राम भारती, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत एवं शिव बख्श सिंह, मोहित तिवारी, भुवनेन्द्र सिंह मुन्ना, लोक सभा विस्तारक विवेक दीक्षित, रणजीत रावत एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।