सरोजनी नगर दक्षिण दो मंडल विद्यावती तृतीय वार्ड की संगठन बैठक संपन्न हुई

Lucknow
  • सरोजनी नगर दक्षिण दो मंडल विद्यावती तृतीय वार्ड की संगठन बैठक संपन्न हुई

सरोजिनी नगर विधानसभा के अंतर्गत विद्यावती तृतीय वार्ड में सरोजिनी नगर दक्षिण दो मंडल के मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में बैठक की गई बैठक में सबसे पहले वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा के द्वारा सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का स्वागत कर सभी शक्ति केंद्र संयोजकों और सभी बूथ अध्यक्षों का परिचय कराके सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा के साथ अवध प्रांत की पूर्व महामंत्री राजेश्वरी त्रिपाठी नगर मंत्री पुष्कर शुक्ला, पार्षद निर्मला सिंह और पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह,तीनों शक्ति केंद्र संयोजक और सभी बूथ अध्यक्ष, एवं डॉ.राजेश्वर सिंह की टीम उपस्थित रही।