प्रियंका चोपड़ा ने भी मणिपुर घटना पर की न्याय की मांग, सोशल मीडिया हुई आगबबूला

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस दिल दहला देने वाली घटना की वीडियो बुधवार को वायरल हुई थी। तब से लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स का भी इस घटना पर गुस्सा फूटा है। अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटना पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए इसे सामूहिक शर्म बताया।

हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो ट्राइब्ल महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की भयावह घटना पर प्रियंका चोपड़ा ने पूरे देश से इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील भी की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट में लिखा, यह एक वीडियो वायरल हो रहा है… जघन्य अपराध होने के 77 दिन बाद… कार्रवाई किए जाने से पहले तर्क? कारण? कोई फर्क नहीं पड़ता। क्या और क्यों, स्थितिजन्य या परिस्थितिजन्य, हम महिलाओं को किसी भी मामले में खेल का मोहरा बनने नहीं दे सकते।

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि ये एक सामूहिक शर्म की बात है और ‘मणिपुर की महिलाओं के लिए न्याय’ होना चाहिए। कहा कि सामूहिक शर्म और गुस्से को अब केवल एक चीज के लिए एक यूनिफाइड आवाज में उठाने की जरूरत है- तुरंत न्याय।