वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कार्यकर्ताओं को संबोधित कर करेंगे बाबा विश्‍वनाथ का दर्शन

UP Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बनारस आएंगे। वह बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व भी है। पिछले साल 13 दिसंबर को उन्होंने बाबा विश्वनाथ के भव्य और नव्य धाम का लोकार्पण किया था। प्रधानमंत्री सोमवार को बलिया में जनसभा करेंगे।

पीएम मोदी का हेलीकाप्टर दोपहर 3:15 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। यहां से वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे। इस दौरान रोड शो भी होगा। हालांकि इसकी घोषणा नहीं की गई है। विश्वविद्यालय के मैदान में पीएम कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ विजय का मंत्र देंगे। कार्यक्रम में पीएम गोल्फ कार्ट पर सवार होकर हर कार्यकर्ता से मुलाकात भी करेंगे।

मंच पर पहुंचने से पहले शहर के प्रबुद्धजनों से संवाद कर बनारसियों का मन टटोल सकते हैैं। वह करीब सवा घंटे बनारस में रहेंगे। पीएम मोदी के आगमन से पूर्व बनारस में गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ के आगमन की संभावना भी जताई जा रही है। इसके मद्देनजर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसपीजी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंच कर पीएम के आगमन की तैयारियों को परखा।