‘शक्तिमान’ को करोड़ों के बजट में बनाने की चल रही है तैयारी, जानें ​कब से हो सकती है शुरु

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) 90 के दशक के किसी भी शख्स से अगर शक्तिमान के बारे में पूछो तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दरअसल, शक्तिमान सीरियल का जादू ही कुछ ऐसा था कि उस जमाने के लोग आज भी इससे खुद को जुड़ा हुआ मानते हैं। इस टीवी सीरियल में शक्तिमान को असाधारण शक्ति वाले सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया था। शो में बुराई से लड़ना और दुनिया को न्याय दिलाना उसकी जिम्मेदारी थी। अब लंबे समय के बाद शक्तिमान आखिरकार वापसी करने के लिए तैयार है। हालांकि यह वापसी इस बार टीवी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर होने वाली है। इस फिल्म का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार है।

ये सुपरस्टार कते हैं शक्तिमान

बीते कई दिनों से इस फिल्म की चर्चा जोबन सरों पर है। लोग अपने सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि यह किरदार कौन निभाएगा इस बात का अबतक आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। रणवीर इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं। जल्दी ही वो फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह शंकर की फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक और करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी काम कर रहे हैं। करण जौहर यह फिल्म 2023 में रिलीज करेंगे। अगर सब कुछ सही रहा और रणवीर सिंह को इस किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया तो वह इन फिल्मों के बाद ही ‘शक्तिमान’ के लिए अपनी डेट्स दे सकते हैं।