प्रशांत भाटिया ने देश भर के सभी क्लबों में भारतीय वेशभूषा की स्वीकृति तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया

Lucknow

(www.arya-tv.com) अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने आज सनातन धर्म मंदिर में आयोजित भागवत कथा में लखनऊ जिमखाना क्लब सहित विभिन्न क्लबों में प्रवेश हेतु भारतीय परिधानों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रशान्त भाटिया के आन्दोलन के फलस्वरूप प्राप्त विजय के उपलक्ष्य में उनका सनातन संस्कृति और परम्परा के अनुरूप अभिनन्दन किया गया।

ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल, कार्यवाहक महामंत्री मानवेन्द्र पाण्डेय, उपमहामंत्री गिरिजा शंकर त्रिपाठी, शैलजा त्रिपाठी, संरक्षक दया शंकर पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मिश्र, राम किशोर मिश्र, सर्वेश शुकल, अशोक कुमार दुबे, नीलम शुक्ल, भाजपा नेता अशोक पाण्डेय, सनातन धर्म मन्दिर के अध्यक्ष रमेश चंद्र बेरी, महामंत्री अशोक भाटिया, विजय भाटिया आदि की उपस्थिति में व्यास पीठ पर आचार्य बृजेश महाराज ने तिलक लगाकर अंगवस्त्र पहनाकर प्रशांत का अभिनन्दन किया और आशीर्वाद दिया।

प्रशांत ने देश भर के सभी क्लबों में भारतीय वेशभूषा की स्वीकृति तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। अशोक पाण्डेय और रमेश चंद्र बेरी ने नीलम अरोड़ा, सुमन आदि महिला मंडल की सदस्यों का आभार प्रकट किया।