खेलोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में संपन्न हुआ

Lucknow

एबीवीपी लखनऊ विश्वविद्यालय नवीन परिसर इकाई द्वारा आगामी 5- 10 मार्च तक होने वाले खेलोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में संपन्न हुआ जिसके तहत क्रिकेट,वॉलीबॉल,ठग ऑफ वार, बैडमिंटन, कैरम, चेस, टेबल टेसिस, वेट लिफ्टिंग,जैसे खेल को सामिल किया गया है पोस्टर विमोचन नवीन परिसर इकाई अध्यक्ष अनुराग भट्ट द्वारा किया गया,जिसमे लखनऊ के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से प्रतिभाग करने के लिए छात्र एवं छात्राएं हिस्सा ले रहें हैं,पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष ने कहा खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हमारे शरीर की कसरत होती है, हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और लिगामियों की मजबूती बढ़ती है और हम तंदुरुस्त और मजबूत बनते हैं। खेल करने से हमारा श्वास-नली सुचारू रूप से कार्य करता है और हमारा मस्तिष्क अच्छी तरह से समय चलाता है।खेल हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है। जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है।

नवीन परिसर इकाई मंत्री विवेक सिंह ने खेल के महत्व को साझा करते हुए कहा खेल से हमारे अनुशासन,संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं। हमें अन्य खिलाड़ियों के साथ सही ढंग से खेलने की आवश्यकता होती है, और हमें अपनी संख्या का सम्मान करना सिखाता है। खेल हमें टीम के साथ काम करने, उच्चतम मानकों की प्राप्ति करने और दूसरों के साथ सहयोग करने की क्षमता देता है। नवीन परिसर कुलाशासक प्रो.अहमद.विधि सं काय के डीन प्रो.बी.डी सिंह,डायरेक्टर प्रो.आर.के सिंह, डॉ.अनुराग श्रीवास्तव,इकाई उपाध्यक्ष अमन सिंह,अभिषेक पांडेय,सत्यम शुक्ला,पलाश सिंह
अर्पित त्रिपाठी, व विद्यार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।