अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों पर पथराव, सब्जी मंडी बंद कराने गई थी पुलिस

# ## Meerut Zone National UP

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में पुलिस पर पथराव किया गया है। पुलिस सब्जी मंडी को बंद कराने गई थी। इसी दौरान पुलिस पर हमला हो गया। पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी देश के अलग अलग हिस्सों से सुरक्षाकर्मियों पर हमले होते रहे हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दो दिन पहले ही लॉकडाउन का सही पालन न कराने पर नाराजगी जताई थी।

आपको बता दें कि इससे पहले मुरादाबाद में एंबुलेंस को तोड़ा गया था। पथराव हुआ था। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।