गोरखपुर में 37 पैसे बढ़ा पेट्रोल, जानिए डीजल का भाव

## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) यूपी में​ विधानसभा चुनाव होने ही वाले है कि गोरखपुर जिले में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी इनके दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।

गोरखपुर शहर में मंगलवार को पेट्रोल 95.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम में 37 पैसे की बढ़त हुई है। वहीं डीजल के दाम भी 36 पैसे बढ़ गए हैं। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करो और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।