इस्लाम न मानने से कि​या इनकार तो युवक को मिली मौत की सजा

Uncategorized

(www.arya-tv.com) पाकिस्तान में एक ईसाई व्यक्ति को ईश निंदा के आरोप में मौत की सजा दी गई है। हालांकि, 37 साल के व्यक्ति का कहना है कि उसके खिलाफ आरोप तब लगाया गया जब उसने इस्लाम धर्म कबूलने से इनकार कर दिया। सुपरवाइजर ने व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि उसने अपने फोन से इस्लाम का अपमान करने वाले मैसेज भेजे।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी करार दिए गए व्यक्ति का नाम आसिफ परवेज है। पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक कोर्ट ने उसे 3 साल जेल की सजा भी दी और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने कहा कि जेल की सजा पूरी होने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया जाए। इस्लाम के अपमान के आरोप में आसिफ को 2013 से ही जेल में रखा गया है।

हालांकि, आसिफ ने खुद पर लगे आरोपों से कोर्ट में इनकार किया था। उसने यह भी कहा कि एक फैक्ट्री में काम छोड़ देने के बाद उसके पूर्व सुपरवाइजर ने संपर्क किया और उससे इस्लाम कबूल करवाने की कोशिश की। आसिफ ने जब इस्लाम कबूलने से इनकार कर दिया तब उस पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगा दिया गया। हालांकि, सुपरवाइजर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है कि उसने धर्म बदलवाने की कोशिश की थी।