11 राज्यों में आज से एथेनॉल वाला पेट्रोल मिलेगा:PM मोदी बेंगलुरु पहुंचे

# ## National

(www.arya-tv.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन करने बेंगलुरु पहुंच गए। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले तुर्कीये में आए भूकंप में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। PM ने सोलर एनर्जी से चलने वाले कुकिंग सिस्टम को भी लॉन्च किया। एनर्जी वीक 8 फरवरी तक चलेगा।

पहले संस्करण का उद्घाटन में पीएम मोदी के साथ पेट्रोलियम-नैचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गवर्नर थावरचंद गहलोत और CM बसवरा बोम्मई भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी के भाषण की खास बातें…

  • G20 कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है। आज भारत विश्व के सबसे मजबूत आवाजों में से एक है। एनर्जी सेक्टर में भारत के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं।
  • भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी वाला देश रहा है। बाहरी हालात जो भी रहे हों, आंतरिक रेजीलेंस के चलते हर चुनौती को पार किया। इसके पीछे कई फैक्टर थे। तीन प्रमुख हैं…
  • स्टेटब डिसीसिव गवर्नमेंट, सस्टेन रिफॉर्म, ग्रासरूट सोशियो इकोनॉमिक एम्पावरमेंट।
  • आज करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर मिडल क्लास लेवल तक पहुंच गए हैं।
  • गांव में इंटरनेट पहुंचाने 6000 किमी से जयादा ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जा रहे हैं। 13 गुना ब्रॉडबैंड यूजर्स बढ़े हैं। इंटरनेट कनेकशन तीन गुना बढ़े हैं।
  • भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन चुका है। भारत के लोग चाहते हैं उन्हें बेहतर सर्विस, इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्ट मिले।
  • भारत में एनर्जी की जरूरत और मांग बढ़ती जा रही है। जिस तेजी से विकास हो रहा है उससे ये माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई नए शहर बनने वाले हैं।
  • भारत की एनर्जी डिमांड दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। इसलिए हम नए मौके लेकर आए हैं।
  • 2030 तक अपने एनर्जी मिक्स में नैचुरल गैस कंजम्पशन को बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम हो रहा है। इसे 6% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।
  • CNG स्टेशन बढ़कर 5 हजार हो गए हैं। गैस पाइप लाइन 22 हजार किमी से ज्यादा हो गई है। अगले कुछ साल में इसका नेटवर्क 35 हजार किमी तक पहुंच जाएगा। इसमें निवेश की बड़ी संभावनाएं बन रही हैं।
  • बायो एनर्जी में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले साल अगस्त में एशिया की पहली 2G इथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना की है।
  • सस्टेनेबल और रिन्यूएबल एनर्जी में हमारे प्रयास जारी है। गोबरधन योजना में 500 नए वेस्ट टू वेल प्लांट बनाए जाने हैं। इसमें भी इन्वेस्टमेंट के रास्ते हैं।
  • एक और सेक्टर जिसमें भारत विश्व में लीड ले रहा है। वह है नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन। इस दशक के अंत तक हम इसके प्रोडक्शन का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अगले 5 साल में ग्रे को रिप्लेस करते हुए ग्रीन से कर दिया जाएगा।
  • ईवीएस की बैटरी कॉस्ट भी एक मुद्दा है। इसके लिए PLI स्कीम शुरू की है। निवेश की इन संभावनाओं को बजट में और मजबूत किया है। रिन्यूबल एनर्जी, सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन को प्रोत्साहित किया गया है।
  • 35 हजार करोड़ इन्वेस्टमेंट के लिए रखे गए हैं। ताकि एनर्जी ट्रांजेक्शन को बल मिले।
  • पिछले 9 साल से बायो फ्यूल पर तेजी से काम हो रहा है। पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ाकर 1.5% कर चुके हैं। हम 20% की तरफ बढ़ रहे हैं। आज से 15 शहरों में मिलेगा, इसके बाद देशभर में विस्तार होगा।
  • 19 करोड़ से ज्यादा परिवार क्लीन कुकिंग से जुड़े हैं। ग्रीन क्लीन कुकिंग को नया आयाम देने वाला है।
  • भारत में 25 करोड़ से ज्यादा परिवार हैं। तीन साल में ही 3 करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर कुक टॉप की पहुंच होगी।

इस दौरान 11 राज्यों में बायो फ्यूल E20 फ्यूल की शुरुआत भी होगी, जो 20% एथेनॉल से मिलकर बनता है। दोपहर 3:30 बजे PM मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में HAL की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री है। यहां 20 साल में 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे।

E20 फ्लेक्स फ्यूल और अनबॉटल्ड ड्रेस होगी लॉन्च
एनर्जी वीक के दौरान PM मोदी 20% एथेनॉल मिश्रण वाले E20 फ्लेक्स फ्यूल की शुरुआत करेंगे। इसकी बिक्री आज से 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू हो जाएगी। सरकार ने 2025 तक सिर्फ E20 फ्यूल की ही बिक्री का टारगेट रखा है। साथ ही PM पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों के लिए बनाई गई खास ड्रेस ‘अनबॉटल्ड’ भी लॉन्च होगी। इंडियन ऑयल ने प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल करके इस ड्रेस को तैयार किया है।