एन. सी. सी. कैडेट्स ने रैली निकाल कर उपस्थित जन समूह को जागरूक किया : BBAU

Education

(www.arya-tv.com)बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलपति आचार्य संजय सिंह एवं कर्नल विनोद जोशी, समादेशाधिकारी की अध्यक्षता में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन व 67 यूपी एन. सी. सी. बटालियन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के एन. सी. सी. कैडेट्स ने केंद्रीय पुस्तकालय से अशोका छात्रावास तक रैली निकाल कर उपस्थित जन समूह को प्रदूषण मुक्त परिवेश बनाने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही कैडेट्स ने अशोका छात्रावास के सामने स्थित तालाब की साफ-सफाई की और जल संरक्षण के लिए शपथ भी लिया।

इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में प्रो. शिल्पी वर्मा एवं कैप्टन डॉ.राजश्री एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, लेफ्टिनेंट ( डॉ.) मनोज कुमार डडवाल, तपेश्वरी देवी शिक्षण समिति के सचिव राधे श्याम सिंह व एनजीओ के सदस्य अपूर्व सिंह, नायक रॉय, नायक चंद्रशेखर राव, आशीष कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पनार्थ को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे की नदियों और झीलों सहित समुद्र तटों/ समुद्र के किनारे और अन्य जल स्रोतों को साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘पुनीत सागर अभियान’ शुरू किया है। ‘पुनीत सागर अभियान 2022’ का प्रारंभिक चरण राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर 1 से 5 अप्रैल, 2022 के बीच भव्य तरीके से आयोजित किया गया, इसमें एनसीसी के सभी 17 राज्य निदेशालयों के 1.5 लाख से अधिक कैडेट विभिन्न कार्यों में भाग लिया। इस अभियान का लगभग 50 लाख नागरिकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।