बारिश से निपटने के लिए नगर निगम अलर्ट, जोनल अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Lucknow

लखनऊ। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम लखनऊ ने जलभराव और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम के सभी जोनों के जोनल अधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। साथ ही कूड़े के ढेरों को हटाकर दुर्गंध और संक्रमण की आशंका को रोकने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जोन-8 के जोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त डॉ.आशीष सिंह ने सुबह से ही अपनी टीम के साथ विद्यावती तृतीय, विद्यावती द्वितीय, विद्यावती प्रथम, हिन्द नगर,खनिका प्रथम,शादरा नगर द्वितीय सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर त्वरित कार्रवाई कर जलनिकासी सुनिश्चित कराई तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर रही हैं। निरीक्षण में प्रमुख रूप से नगर अभियंता शील श्रीवास्तव, जेई राजेंद्र सिंह, जेई दीक्षा चौरसिया, ZSO जितेन्द्र गांधी,CSI मो.नईम,SI मीरा राव सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

जोनल अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए
जोनल अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए
नगर अभियंता शील श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए
नगर अभियंता शील श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए