- सरोजनीनगर के हनुमानपुरी से रवाना हुई 34वीं रामरथ : भव्य राममंदिर के दर्शन कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
- हनुमानपुरी से रवाना हुई 34वीं रामरथ यात्रा: श्रद्धालुओं ने भव्य राम मंदिर के दर्शन कर व्यक्त किया डॉ राजेश्वर सिंह का आभार
- सनातन आस्था के संवर्धन – संरक्षण हेतु ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ अनवरत संचालित रहेगी : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजनों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराने के सतत क्रम शुक्रवार को 34वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ निःशुल्क बस सेवा का संचालन सरोजनीनगर के हनुमानपुरी से किया गया। इस दौरान राम लला के दर्शन को जाते लोग काफी उत्साहित और भाव विभोर दिखे, उन्होंने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार प्रकट करते हुए बताया कि वो सौभाग्यशाली है जो उन्हें आज प्रभु श्री राम जी और भव्य राम मंदिर के दर्शन करने का अवसर मिला और यह सिर्फ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा हो सका।
डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा चलाई जा रही इस निःशुल्क बस सेवा का संचालन महीने में दो बार किया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उनके घर से ले जाने और वापस छोड़ने की व्यवस्था के साथ-साथ जलपान, भोजन, प्रसाद, और अन्य सुविधाएं विधायक की टीम द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा, यात्रियों को अंगवस्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित भी किया जाता है।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि समाज की जरूरतों और भावनाओं का सम्मान करना जनसेवा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, “सनातन संस्कृति और आस्था का संवर्धन और संरक्षण मेरा प्रमुख कर्तव्य है। इस यात्रा के माध्यम से न केवल श्रद्धालुओं को प्रभु राम के दर्शन का अवसर मिलता है, बल्कि उनकी आस्था को बल भी मिलता है। यह निःशुल्क सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
- किशनपुर कौड़िया में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशनपुर कौड़िया में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में नवनिर्मित अंबेडकर स्थल का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा साहब के संविधान निर्माण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों, न्याय और समानता के प्रतीक थे। उनके आदर्श हमें एक सशक्त और समतामूलक समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं।”
इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में पूर्व सांसद श्रीमती रीना चौधरी, बंथरा नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती रामावती, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत, और कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।