(www.arya-tv.com) मारुति सुजुकी की अपनी ऑल-न्यू मिड-साइज SUV मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को इस महीने की शुरुआत में पेश किया था। अब लॉन्चिंग से पहले ही SUV की कीमतें लीक हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.5 लाख रुपए है। मारुति सुजुकी 5 माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट और दो मजबूत हाइब्रिड ट्रिम्स पेश करेगी। मारुति सुजुकी इस फेस्टिवल सीजन में सितंबर में ऑफिशियली नई ग्रैंड विटारा लॉन्च करेगी।
कीमत 9.50 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी कुल 2022 ग्रैंड विटारा के सात वैरिएंट्स पेश करेगी, जिन्हें आगे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रिम्स में बांटा गया है।
माइल्ड हाइब्रिड की कीमतें
वैरिएंट | मैनुअल (रुपए) | ऑटोमैटिक (रुपए) |
सिग्मा | 9.50 लाख | – |
डेल्टा | 11.00 लाख | 12.50 लाख |
जेटा | 12.00 लाख | 13.50 लाख |
अल्फा | 13.50 लाख | 15 लाख |
अल्फा AWD | 15.50 लाख | – |
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की कीमतें
वैरिएंट | कीमत (रुपए) |
जेटा प्लस | 17 लाख |
अल्फा प्लस | 18 लाख |
बुकिंग 20,000 के पार
इस मॉडल की बुकिंग 11 जुलाई को 11,000 रुपए की टोकन अमाउंट पर शुरू की गई थी। कंपनी अपनी नई मिड-साइज SUV ग्रैंड विटारा के लिए 13,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग पहले ही हासिल हो गई थी। बीते हफ्तों के दौरान मारुति सुजुकी को इस SUV के लिए अब 20,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड) की मांग ज्यादा है और इसकी अब तक 7,000 से ज्यादा बुकिंग हो गई है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन सिर्फ जेटा+ और अल्फा+ वैरिएंट पर मिलेगी।
- मारुति ग्रैंड विटारा में 27.97kmpl का माइलेज, ये स्मार्ट हाइब्रिड SUV खुद चार्ज होती है।
- कार की बैटरी खुद होती है चार्ज
नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 2022 में लिथियम आयन बैटरी लगी है। इसमें मोटर भी लगा है और पेट्रोल इंजन भी लगा है। इसमें लगी बैटरी खुद ही चार्ज होती है।