रामगढ़ताल में डूबने से युवक की मौत:; 20 दिन बाद होनी थी शादी

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) गोरखपुर के रामगढ़ताल में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। वह पेंटर था। रविवार को पेंटिंग का काम नहीं मिला तो वह मछली मारने गया था। इस दौरान फिसल जाने से वह पानी में डूब गया। घटना कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित रामगढ़ताल की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक, संजय पेंट पालिश का काम करता था। उसकी शादी 20 दिन बाद यानी कि 3 मार्च को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के काफी कार्ड भी बंट चुके हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पिता करते हैं मजदूरी
युवक की पहचान कैंट इलाके के महेरवा की बारी गांव का रहने वाले अवधेश निषाद मछली मारने के साथ ही मजदूरी करते हैं। उनका छोटा बेटा संजय निषाद (19) पेंटर था। रविवार की दोपहर वो गांव के पास ही रामगढ़ताल के किनारे शाम मछली मारने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह ताल में गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

रामगढ़ताल में अवैध रुप से मार रहे मछली
पिता अवधेश ने जो पुलिस को लिखित सूचना दी है, उसमें उन्होंने लिखा है कि संजय को तैरना नहीं आता था। वह फिसलकर ताल में चला गया और डूबकर मौत हो गई। वहीं, चर्चा है कि युवक मछली मारने गया था इस दौरान उसका पैर मछली मारने के जाल में फंस गया और वह डूब गया। जहां युवक डूबा है वंहा कई नाव भी लगी हुई थी। जो अवैध रूप से ताल में मछली मारते हैं।