मन की बात” लखनऊ महानगर में उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायको, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग सुना

Lucknow

(www.arya-tv.com)  लखनऊ महानगर में आज उपमुख्यमंत्री,मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारी,बृजेश कुमार मिश्रा जितेंद्र कुमार मिश्रा एसपी तिवारी बाबा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सर्वाधिक लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के 105वे संस्करण को बूथ स्तर पर सुना गया।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ कैंट विधानसभा के अंतर्गत गणेशगंज के आर्य समाज मंदिर में बूथ नंबर 239, वैदिक कन्या पाठशाला पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर निगम उप नेता सुशील कुमार तिवारी ‘पम्मी’, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, हेमंत दयाल और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि लखनऊ महानगर में अन्य स्थानों पर मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पीली कॉलोनी राधा कृष्ण ऐशबाग की बूथ संख्या 12 पर, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर मंडल-5 दुर्गा पूजा पार्क जानकीपुरम में, प्रदेश महामंत्री एमएलसी सुभाष यदुवंश ने बूथ संख्या 188 अमीनाबाद पार्क के गणेश पंडाल में, एमएलसी मुकेश शर्मा

ने पश्चिम मंडल दो बूथ संख्या 143 कैंपल रोड में , विधायक डॉ नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर शिविर कार्यालय में, अंजनी श्रीवास्तव ने पश्चिम मंडल एक की बूथ संख्या 338 में तथा वरिष्ठ नेता रजनीश गुप्ता ने बूथ संख्या 163 पर मन की बात कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष,पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ देखा व सुना।