बहराइच से पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित विपुल मिश्र ने अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन किया दाखिल

Lucknow

(www.arya-tv.com) आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के ऑनलाइन संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में बहराइच से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित विपुल मिश्र ने अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन दाखिल किया है।

विपुल मिश्र लगभग दस वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवा कार्यकर्ताओं के बीच विपुल मिश्र की बहुत ही अच्छी पैठ है। वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अच्छा सामंजस्य है। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विपुल मिश्र को शुभकामनाएं दी हैं।