नगर निगम में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनायी गयी

Lucknow

लखनऊ। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गोमतीनगर में नगर निगम के आर आर मुख्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान नगर निगम कार्यकारिणी के उप नेता, नगर आयुक्त व समस्त पार्षद व समस्त अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित सैकड़ो अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में आर आर मुख्यालय,गोमतीनगर पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सृष्टि के निमार्ता भगवान विश्वकर्मा  की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान के साथ कि गयी। इस अवसर पर महापौर जी द्वारा सभी को भगवान विश्वकर्मा जी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया और विश्वकर्मा जयंती के महत्व को समझाया गया।

इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारिणी के उप नेता गिरीश गुप्ता, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद राजेश सिंह गब्बर, पार्षद रणजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अरुण कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आर आर मनोज सहित नगर निगम के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित सैकड़ो अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।