श्रीराम प्रॉपर्टीज और पॉलिसी बाजार भी लाएंगे IPO, फ्लिपकार्ट की तैयारी US में लॉन्चिंग की

Business

(www.arya-tv.com)रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी मैक्रोटेक (लोढ़ा) डेवलपर्स में निवेश के लिए आज यानी 9 अप्रैल को आखिरी मौका है। निवेश के लिए निवेशकों हर एक शेयर पर 483-486 रुपए का भुगतान करना होगा। कम से कम एक लॉट खरीदना होगा, जिसमें 30 शेयर होंगे। इस लिहाज से एक लॉट के लिए 14,580 रुपए पेमेंट करना होगा। यह 2021 में लॉन्च होने वाला 18वां IPO है।

दूसरे दिन तक IPO 33% सब्सक्राइब हुआ
कंपनी की योजना 2,500 करोड़ रुपए जुटाने की है। इसके लिए 3.64 करोड़ शेयर जारी किए हैं। दूसरे दिन तक IPO 33% सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 24% सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूट बायर्स (QIB) का हिस्सा 65% और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 12% सब्सक्राइब हुआ है। शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 22 अप्रैल को हो सकती है।

नहीं मिला अच्छा रिस्पांस
कंपनी ने IPO में 30 करोड़ रुपए के शेयर अपने कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखा है। बावजूद इसके दो दिन में यह 8% ही सब्सक्राइब हुआ है। साफ है कि IPO में निवेशकों का रुझान कम ही है। कंपनी ने 2009 और 2018 में भी IPO लॉन्च करने की तैयारी में था, लेकिन मार्केट की स्थिति देख अपना विचार बदल दिया।

श्रीराम प्रॉपर्टीज भी लाएगा IPO
इसी सेक्टर की और कंपनी IPO लाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु बेस्ड श्रीराम प्रॉपर्टीज भी 800 करोड़ रुपए के लिए DRHP फाइल कर सकती है। अगर इसे मार्केट रेगुलेटर सेबी मंजूर करता है, तो संभव है कि IPO मई में ही लॉन्च हो जाए। इसी महीने इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसी बाजार भी DRHP फाइल कर सकती है।

2021 में ही पॉलिसी बाजार का आएगा IPO
पॉलिसी बाजार की योजना IPO के जरिए 3,700 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी में जापान की इन्वेस्टमेंट कंपनी सॉफ्टबैंक का निवेश है। इसके अलावा कंपनी में टाइगर ग्लोबल और टेमासेक होल्डिंग्स की भी बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी की शुरुआत 2008 में हुई थी। पॉलसी बाजार की साइट पर हर साल औसतन करीब 10 करोड़ बिजिटर्स आते हैं।

खासबात यह है कि पॉलिसी बाजार हर महीने 4 लाख से ज्यादा पॉलिसी बेचती है। सेबी की मंजूरी के बाद इसका IPO आएगा। 2021 में इसके अलावा जोमैटो, नाइका, जैसे स्टार्टअप भी IPO लॉन्च कर सकता है।

अमेरिकी बाजारों में इंट्री को तैयार फ्लिकार्ट का शेयर
दूसरी ओर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिकार्ट भी मार्केट में इंट्री लेने को तैयार है, लेकिन भारत में नहीं, बल्कि अमेरिकी बाजार में इसकी लॉन्चिंग होगी। इसकी ओनर अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी वॉलमार्ट है, जो 2021 की चौथी तिमाही में इसे पब्लिक करने की तैयारी में है।