कमाल राशिद खान का RSS के नाम संदेश:कहा- अगर संघ को मेरी जरूरत है, तो मैं जुड़ने को तैयार हूं

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)  एक्टर और सेल्फ-क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पॉलिटिकल पार्टी जॉइन करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़ने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को टैग कर पूछा है।

मैं तैयार हूं- KRK
KRK ने अपने ट्वीट में लिखा, आदरणीय मोहन भागवत जी मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मेरी जरूरत है। इसके साथ ही KRK ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया है।

गुरुवार को पॉलिटिकल पार्टी जॉइन करने की इच्छा जताई
KRK ने गुरुवार सुबह एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वह अब पॉलिटिकल पार्टी जॉइन करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, मैं बहुत जल्द ही पॉलिटिकल पार्टी जॉइन करने सोच रहा हूं, क्योंकि देश में सुरक्षित रहने के लिए, नेता होना जरूरी है अभिनेता नहीं।

यूजर्स ने किया था रिएक्ट
KRK के ट्वीट के बाद कई लोगों का रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सर कोई पार्टी जॉइन मत करिए, खुद की पार्टी बनाओ हम आपके साथ हैं। वहीं, दूसरे ने लिखा, सच-सच कह डालो KRK। क्या-क्या हुआ, किस किसने किया है। डरो नहीं।

करण का गिरफ्तारी से लेना देना नहीं- KRK
वहीं, बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि बहुत सारे लोग मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का नाम बता रहे हैं। यह गलत है, मेरी गिरफ्तारी से करण, शाहरुख, आमिर, अक्षय और अजय देवगन का कुछ लेना देना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, KRK इस ट्वीट के बाद से लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि इस गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान हैं।

क्यों हुई थी KRK के गिरफ्तारी
KRK ने 2020 में दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक ट्वीट्स किए थे, जिसके चलते उन्हें भारत वापस आते ही मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, KRK पर 2021 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला भी दर्ज किया था। 9 दिनों तक हिरासत में रखने के बाद कोर्ट ने दोनों ही मामलों में सुनवाई कर KRK को जमानत दी है। हालांकि, उन्हें जमानत को कुछ शर्तों के साथ दी गई है।

सशर्त जमानत पर रिहा हैं KRK
KRK के वकील ने बताया कि उन्हें सशर्त जमानत दी गई है। इसके साथ ही चार्जशीट नहीं दाखिल होने तक आरोपी को संबंधित पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी है। उनको महीने के हर दूसरे और चौथे सोमवार को सुबह 11 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। KRK 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए ठाणे जेल में बंद थे।