जानें भारत की वो कौन है पहली मुस्लिम महिला जो शिक्षिका के जन्मदिन पर बनाया डूडल

# ## Technology

(www.arya-tv.com) दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने आज शिक्षिका और फैमिनिस्ट फातिमा शेख (Fatima Sheikh) के 191वें जन्मदिन पर खास डूडल बनाया है। फातिमा शेख भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए बहुत काम किया था। फातिमा शेख ने सन 1848 में समाज सुधारक ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर एक पुस्ताकालय की स्थापना की थी, जो लड़कियों के लिए था।

फातिमा शेख का जन्म आज ही के दिन 1831 में पुणे में हुआ था। वह अपने भाई उस्मान के साथ रहती थी। उन्हें और उनके भाई को निचली जातियों के लोगों को शिक्षित करने के कारण समाज से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद दोनों भाई-बहन सावित्रीबाई फुले से मिले और उनके के साथ मिलकर दलित और मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था।

फातिमा शेख घर-घर जाकर दलितों और मुस्लिम महिलाओं को स्वदेशी पुस्तकालय में पढ़ने के लिए आमंत्रित किया करती था। हालांकि, उन्हें प्रभुत्वशाली वर्गों के भारी प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ा था। इसके बावजूद फातिमा शेख और उनके सहयोगियों ने सत्यशोधक आंदोलन जारी रखा। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 2014 में फातिमा शेख की उपलब्धियों को याद किया और अन्य अग्रणी शिक्षकों के साथ उर्दू पाठ्यपुस्तकों में उनके प्रोफाइल को जगह दी, ताकि सभी बच्चे उनके बारे में ज्यादा-से-ज्यादा जान सकें।