- राजेश श्रीवास्तव बने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली डीपीएल के सदस्य

(www.arya-tv.com)लखनऊ। लखनऊ के पत्रकार राजेश श्रीवास्तव को पत्रकारों ने उनके संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार डीपीएल बोर्ड के संपादक सदस्य मनोनीत किये जाने पर बधाई दी है। ज्ञात हो कि राजेश श्रीवास्तव को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड के संपादक मंडल का सदस्य बनाया गया है। उनको भारतीय लोक दीपिका की जिम्मेदारी सौपी गई है। पूरे देश से 5 लोगों का चयन इस सदस्य मंडल में किया गया है। इनका नियुक्ति पत्र शुक्रवार को विभाग द्वारा जारी किया गया है।