सहारनपुर में एक मकान पर गिरी बिजली, अगले 3-4 दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम

Environment

(www.arya-tv.com)सावन महीने में बुधवार सुबह लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग का दावा है कि अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बुधवार को प्रदेश 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां जोरदार बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

सहारनपुर में रात डेढ़ बजे से हो रही बारिश

सहारनपुर में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे से लगातार बारिश हो रही है। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बारिश के साथ 17 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवा भी चलीं। अब तक 6.3 एमएम बारिश हो चुकी है।

यहां थाना तीतरों के गांव कोलाखेड़ी पृथ्वी का पुस्तैनी मकान है। जिसमें उसके बेटे मदन, सतवीर, जसवीर, रोहताश रहते हैं। सभी शादीशुदा है। बड़े बेटे मदन ने बताया कि रात करीब दो बजे तेज आवाज के साथ घर पर बिजली गिरी। बिजली के गिरने से मकान का कुछ हिस्सा गिर गया और दीवारों में दरार आ गई।थाना तीतरों प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सुबह ही गांव कोलाखेड़ी में मकान पर बिजली गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो कोई जानहानि तो नहीं हुई है। लेकिन मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार के सदस्य मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं।