IPL मिनी ऑक्शन:इंग्लैंड के बैटर ब्रूक 13.25 करोड़ में बिके, 1.5 करोड़ बेस प्राइस से करीब 9 गुना ज्यादा

# ## Game

(www.arya-tv.com) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन कोच्चि में शुरू हो गया है। इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक अब तक सबसे महंगे बिके हैं। 23 साल के ब्रूक को 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। यानी बेस प्राइस 1.5 करोड़ से करीब 9 गुना ज्यादा में। ब्रूक पहली बार IPL ऑक्शन का हिस्सा बने हैं।

IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं। सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं। 87 प्लेयर्स खरीदे जाने हैं और 405 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।

ब्रूक पर राजस्थान ने सारे पैसे लगा दिए, खरीदा SRH ने

हैरी ब्रूक के लिए सनराइजर्स और राजस्थान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। राजस्थान के पास 13 करोड़ रुपए का ही पर्स बचा था और उसने पूरे 13 करोड़ ब्रूक के लिए लगा दिए। लेकिन, सनराइजर्सने 13.25 करोड़ की बोली लगाकर राजस्थान को रेस से बाहर कर दिया और ब्रूक को अपने नाम कर लिया।

IPL मिनी ऑक्शन के 4 बड़े अपडेट्स…

1. पहले सेट में विलियमसन और मयंक, दूसरे में स्टोक्स और करेन
ऑक्शन में पहला सेट कैप्ड बैटर्स का है। यानी ऐसे बल्लेबाज जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। इनमें न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, इंग्लैंड के जो रूट भारत के मयंक अग्रवाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दूसरे सेट में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, सैम करेन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन जैसे स्टार ऑलराउंडर्स हैं। यहीं सबसे ज्यादा पैसा बरसने की उम्मीद है।

2. 2 प्लेयर्स ने नाम वापस लिया
नीलामी से एक दिन पहले इंग्लैंड के 18 वर्षीय लेग स्पिनर रेहान अहमद और नीलामी के दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बैन मैकडर्मोट ने अपना नाम वापस ले लिया है।

3. इंग्लिश-ऑस्ट्रेलियाई पूरा सीजन खेलेंगे
बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन जैसे टॉप इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। BCCI ने IPL टीमों को भेजे एक पत्र में कहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के IPLके पूरे सीजन में उपलब्ध रहने की पुष्टि की है।

4. 5 भारतीय बॉलर्स पर लग सकता है बैन
BCCI ने कहा है कि ऑक्शन के लिए शामिल किए गए 5 भारतीय गेंदबाजों पर उनके संदिग्ध एक्शन के लिए बैन लग सकता है। जिसमें मुंबई के स्पिनर तनुष, केरल के रोहन, विदर्भ के अपूर्व वानखेड़े, गुजरात के चिराग गांधी और महाराष्ट्र के रामकृष्णन घोष शामिल हैं।