4 दिन और चलेगा भारत हस्तशिल्प महोत्सव, 18 दिसम्बर तक चार दिन और बढ़ा

National

पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

  • प्रभुनाथ राय सहित अन्य हस्तियां भारत हस्तशिल्प गौरव सम्मान से सम्मानित

लखनऊ । सम्पूर्ण भारत के कला संस्कृति के प्रतीक कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहा भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2022 अब 18 दिसम्बर तक चार दिन और बढ़ा। भारत हस्तशिल्प महोत्सव की पंद्रहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या के शुभारम्भ पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव की लोगों द्वारा मिली प्रतिक्रिया, आम जनता जनार्दन और महोत्सव के दुकानदारों की बेहद मांग पर भारत हस्तशिल्प महोत्सव को अब चार दिन और बढ़ा कर 18 दिसम्बर रविवार तक कर दिया गया है।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभुनाथ राय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभुनाथ राय, विशिष्ट अतिथि संजय चौधरी प्रवक्ता भाजपा उत्तर प्रदेश, कुवँर इकबाल हैदर राज्य वन्य जीव परिषद के सदस्य, सुनील सिंह और सूरज तिवारी को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंंग वस्त्रऔर स्मृति चिन्ह भेंट कर भारत हस्तशिल्प गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर मीतू, लक्ष्मी, नव्यांशी, सोनाली, दिशा, अर्चना, आदित्य सिन्हा, अर्चना श्रीवास्तव, अरुण सोनकर, विशाल सोनकर और खुशबू निमिया की डार मईया झूले ला झुलनवा पर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अर्चना दीक्षित, प्रियंका दीक्षित, नरेंद्र कुमार, अनुराग त्रिपाठी, शशांक पान्डेय, हर्ष वर्धन सिंह ने लोकगीतों संग बॉलीवुड गीतों की मोहक छटा बिखेरी। इसी क्रम में वैष्णवी, आयुशी, अनुराधा, प्रियांशी और शौर्य कुमार गुप्ता बॉलीवुड नृत्य की मोहक छटा बिखेरी। कार्यकम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया।