आगरा में ट्रांसपोर्टर ने पत्नी और बेटी की हत्या की

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)आगरा के खंदौली में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। युवक ने रविवार देर रात अपनी पत्नी और मासूम बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। सुबह लोगों को हत्याकांड की जानकारी हुई। आरोपी फरार है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

खंदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतखेड़ा गांव है। यहां के मनमोहन आगरा में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसकी पत्नी ममता, 3 साल का बेटा आरव और सवा साल की बेटी सौम्या है। बताया गया है कि रविवार रात को मनमोहन घर पर आया। उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद लोगों ने 11 बजे उसे बाहर टहलता हुआ भी देखा। इसके बाद देर रात को पति-पत्नी में किसी को बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मनमोहन ने पत्नी ममता और बेटी सौम्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

सुबह हुई जानकारी
सुबह 7 बजे तक मनमोहन के घर से कोई नहीं दिखा, तो पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा हरिओम घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक कमरे में ममता और सौम्या जमीन पर खून से लथपथ पडे़ हैं। दूसरे कमरे में बेटा आरव सो रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव वालों की भीड़ लग गई। गांव में हर कोई दोहारे हत्याकांड से सन्न रह गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।