होटल का कमरा, कमरे में लाश और बिखरा सिंदूर… पटना में महिला कांस्टेबल की हत्या का राज जान हिल जाएंगे आप

National

(www.arya-tv.com) पटना जंक्शन के पास एक होटल में शुक्रवार को एक महिला कांस्टेबल (23) की उसके पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को पीड़ित के शरीर पर कोई कपड़े नहीं मिले। होटल के कमरे सिंदूर पूरे होटल के कमरे में बिखरे हुए थे।

इसे देखकर पहली नजर में लग रहा है, जैसे हत्या से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के निवासी गजेंद्र यादव ने गुरुवार शाम को होटल का कमरा बुक किया था।

शुक्रवार की सुबह अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र की रहने वाली गजेंद्र यादव की पत्नी शोभा कुमारी उनसे मिलने आईं। फिर वहीं होटल के रूम में रुकी रहीं। बाद में रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खून से लथपथ पड़ा था शव, सिर में मारी गई गोली: डीएसपी

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने मीडिया को बताया कि, ‘सूचना मिलने पर हम होटल पहुंचे और महिला के शव को खून से लथपथ पाया। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला के सिर में बहुत करीब से गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि, ‘हमें मौके पर दोनों के बीच झगड़ा होने के निशान भी मिले। पुलिस ने मौके से पिस्तौल बरामद किए हैं।

पति से मिलने होटल पहुंची थी महिला कांस्टेबल: DSP

डीएसपी ने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किस वजह से महिला कांस्टेबल होटल के कमरे में अपने पति से मिलने गई थी। उन्होंने कहा कि, ‘हमने एक मेडिकल बोर्ड की देखरेख में उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की उचित जांच के लिए तकनीकी टीमों को भी लगाया है।

उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल की हत्या के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोटवाली पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी।

महिला के होटल पहुंचे के 20 मिनट बाद चला गया था पति: पुलिस

कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि होटल स्टाफ से पूछताछ में पता चला है कि गजेंद्र यादव का पत्नी कांस्टेबल शोभा कुमारी होटल के कमरे में जब गई, उसके लगभग 15-20 मिनट बाद उसका पति बाहर निकला।

होटल स्टाफ से कहा कि वह जल्द ही कुछ नाश्ता लेकर लौटेगा। बाद में जब वेटर कमरे के पास से गुजर रहा था तो उसने देखा कि रूम आंशिक रूप से खुला था। रूम के फर्श पर महिला का शव पड़ा था।