बीकेटी विधानसभा में बैठक कर समर्थन मांगा: कौशल किशोर

Lucknow
  • बीकेटी विधानसभा में बैठक कर समर्थन मांगा: कौशल किशोर

मोहनलालगंज लोकसभा के अंतर्गत बीकेटी विधानसभा में मोहनलालगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बीकेटी विधानसभा के भाजपा के पांचों मंडल की कार्यकारिणी, मंडल के सभी मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारीगणों के साथ अलग अलग मण्डल की बैठक कर चुनावी चर्चा की और हर बूथ में अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।

सुबह बीकेटी मंडल की बैठक केंद्रीय चुनाव कार्यालय में उसके बाद इंटौजा मंडल फिर कुम्हरावा मंडल उसके बाद चिनहट ग्रामीण और अंत में शाम को चिनहट शहर पंहुचकर कौशल किशोर ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी मंडल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर बूथ में अधिक से अधिक वोट भाजपा में कराने के लिए क्षेत्र के कोने कोने में जाकर प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। कौशल किशोर के साथ सभी बैठको में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, विधायक योगेश शुक्ला, लोकसभा संयोजक अरुण सिंह गप्पू, विधानसभा संयोजक विवेक सिंह भी मौजूद रहे इसके अलावा वरिष्ठ नेता दिनेश तिवारी, अमन सिंह चौहान, संजय सिंह , जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, रविंद्र रावत , कृष्ण पाल सिंह , दिलीप मिश्रा, रामायण शुक्ला, कुलदीप सिंह, उदयभान सिंह, विशाल रावत, रामलाल वाजपेई , दिलीप शुक्ला, राम सहारे पाल, अंकित तिवारी, उमेश पांडे, बसंत लाल मौर्या, खुशी राम रावत , जानकी रावत, अमित गुप्ता, अरविंद मिश्रा , बाबा भगवान दास, सीताकांत बाजपेई , सदाशिव मिश्रा, दिनेश यादव, वीरेंद्र रावत, आनंद त्रिपाठी, बलराम सिंह , अवधेश अवस्थी कमल जी, श्री राम मिश्रा, आचार्य चंद्र प्रकाश, उर्मिला देवी जी, गीता देवी, ममता सिंह, सत्रोहन लाल, अभिषेक मिश्रा, निरुपमेश अग्निहोत्री, मदन मोहन मिश्रा, वरुण शुक्ला, मायाराम रावत, मनोज सिंह, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, मंडल अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, मंडल अध्यक्ष अक्षय मौर्य एवं सभी मोर्चे के अध्यक्ष गण पदाधिकारी गण सेक्टर संयोजकगण, बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओ ने हर बूथ में जोरों से कमल खिलाने का संकल्प लिया।