चीन समेत दुनिया में कई देशों के लोग अकेलापन दूर करने के लिए, ट्रैकिंग, फिल्म, शॉपिंग, रेस्टोरेंट और शहर घूमने के लिए साथी किराए पर ले रहे हैं। यानी दुनिया ऑनलाइन तो हर वक्त जुड़ी है लेकिन दिल से कनेक्शन कमजोर हो रहा है। जब इंसान लंबे वक्त तक अलग-थलग महसूस करता है तो शरीर उसे तनाव की तरह पढ़ता है और यहीं से शरीर के अंदर केमिकल लोचा शुरू होता है। अकेलापन दिखता नहीं लेकिन अंदर ही अंदर शरीर की कई दीवारें कमजोर कर देता है। चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं अकेलापन कैसे दूर करें?
दुनिया में हर 6 में से 1 शख्स है अकेला
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 से 2023 के बीच दुनिया में हर 6 में से 1 शख्स ने अकेलापन महसूस किया इससे हर घंटे करीब 100 जानें गईं। अकेलापन किशोरों और कम उम्र के लोगों में सबसे ज़्यादा आम है, लेकिन सभी उम्र के लोग जिनमें बुज़ुर्ग भी शामिल हैं (लगभग 11।8%) अकेलापन महसूस करते हैं। कई शोधों से पता चलता है कि सोशल आइसोलेशन और अकेलापन शारीरिक और मानसिक सेहत, जीवन की गुणवत्ता और लंबी उम्र पर गंभीर असर डालते हैं।
अकेलापन बढ़ने पर कौन सी परेशानियां हो सकती हैं?
लंबे वक्त का अकेलापन डिप्रेशन और एंग्जायटी के खतरे से जुड़ा है शरीर लगातार तनाव में रहा तो मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी, दिल की बीमारी और स्ट्रोक का रिस्क भी बढ़ सकता है। अकेलापन बढ़ने पर स्ट्रेस रिस्पॉन्स बार-बार एक्टिव होता है जिससे कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन्स लंबे वक्त तक बढ़े रह जाते हैं। नतीजा इस वजह से शरीर में सूजन बढ़ती है, इम्यून सिस्टम पर दबाव पड़ता है जिस वजह से इन गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
अकेलापन कैसे होगा दूर?
- बात करें: अकेलेपन को दूर करने के लिए ज़रूरी है कि आप सोशल होना शुरू करें। बहुत ज़्यादा सोशल होने की ज़रूरत नहीं है लकिन कम से कम लोगों से बातचीत शुरू करें। बातचीत करने से मन हल्का होता है।
- परिवार से जुड़िए: अकेलेपन से बचाने में आपका परिवार आपकी मदद कर सकता है। इसलिए अपने परिवार में बात करना शुरू करें। आप क्या सोचते हैं, आपकी फीलिंग्स परिवार के उस सदस्य को बताए जिनसे आप नजदीकी महसूस करते हैं।
- दोस्त बनाएं: दोस्त ज़रूर बनाएं। दोस्त वो होते हैं जो आपको अकेलेपन से बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। आप उम्र के किसी भी पड़ाव पर हों दोस्त बनाने से न हिचकें।
-
योग और मेडिटशन करें: अकेलापन को दूर करने में योग और मेडिटेशन बेहद फायदेमंद है। यह शरीर से तनाव वाले हॉर्मोन्स को कंट्रोल करते हैं जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है। इन चीजों के बड़ा भी अगर आपको चाहा महसूस नहीं हो रहा है तो जरूरत पड़े तो मदद मांगने में झिझकिए मत
