हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सरोजनीनगर विधानसभा में रैली का आयोजन

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी 

(www.arya-tv.com) महिला मंडल युवा मोर्चा की अध्यक्ष नीता दीक्षित के तत्वाधान में तिरंगा की रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नीता दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। इस संबंध मेें सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुक्षाव भी दिये हैं इसी क्रम में लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की जा रही है। जिससे आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर में तिरंगा लहराये और आजादी का अमृत महोत्सव सफल रहे। यह रैली सरोजनीनगर के कई वार्डों से होकर निकली। इस रैली में मंडल कार्यसमिति सरोजनीनगर दक्षिण के सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा, विद्यावती तृतीय के सभासद कमलेश, कार्यालय मंत्री अमृता वर्मा, नीता, कोषाध्यक्ष सविता गोयल दीपा त्रिवेदी, वार्ड अध्यक्ष सुनीता लांबा, सेक्टर संयोजक बबली त्रिवेदी, गीता वर्मा, सुनीता तिवारी, स्वाति सिंह, रेखा वर्मा, आईटी सेल संयोजक अनुराग केसरी, मंडल मीडिया प्रभारी दुर्गेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।