हमीरपुर में उपचुनाव, बीजेपी विधायक को जेल के बाद खाली हुई थी सीट

# ## Lucknow UP

लखनऊ। बीजेपी विधायक को सजा के बाद उत्तर प्रदेश की हमीरपुर सदर सीट पर सोमवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। हमीरपुर विधानसभा उप निर्वाचन में कुल 476 बूथ और 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 37 क्रिटिकल बूथ चिन्हित किए गए हैं। 52 स्थानों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सभी बूथों को 04 जोन, 36 सेक्टर और 10 अतिरिक्त स्टैटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट में बांटा गया है। निर्वाचन में कुल मतदाताओं की संख्या 4,01497 है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक अशोक सिंह चंदेल को एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके बाद यह सीट खाली हुई थी।

बाढ़ की चपेट में हैं कई इलाके
यमुना और बेतवा नदी में आई बाढ़ के चलते हमीरपुर के कई इलाके चपेट में हैं। जिला प्रशासन ने 100 प्रतिशत मतदान कराने के लिए तैयारियां की हैं। प्रत्येक बूथ पर नाव, ट्रैक्टर तथा मोटरबोट, स्टिमर की व्यवस्था की है। इन साधनों के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित होने वाले मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाया गया है। बाढ़ में डूबे 8 बूथों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।