Skip to content
Thursday, August 06, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

आगरा के आलू किसान के खाते से क्लोन चेक के माध्यम से 4.85 लाख रुपये निकालने वाले गिरोह,पुराना रिर्कोड चेक करेगी पुलिस

Agra Zone
2021-03-10 Arya Tv Desk

आगरा (www.arya-tv.com) आगरा के आलू किसान के खाते से क्लोन चेक के माध्यम से 4.85 लाख रुपये निकालने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है। दो साल पहले भी आगरा में इसी तरह क्लोन चेक से लोगों के खातों से रकम निकालने वाला गिरोह पकड़ा गया था। इस गिरोह के सदस्यों ने 1.54 करोड़ रुपये लोगों के खाते से निकाले थे। हाथरस में फर्जी नाम से खाता खुलवाकर रकम निकालने वाले गिरोह के तार राजस्थान से जुड़े हैं।

रकाबगंज के आदर्श नगर निवासी आलू किसान अनिल कुमार जैन का धौलपुर हाउस की केनरा बैंक में खाता है। उनके खाते से 24 फरवरी को 4.85 लाख रुपये हाथरस की केनरा बैंक शाखा में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद यह रकम निकाल ली गई।अनिल कुमार जैन को रकम निकालने की भनक तक नहीं लगी। चार मार्च काे उनके पास बैंक से फोन आया 4.85 लाख रुपये का भुगतान करने के बारे में पूछा गया। इसके बाद वह पांच मार्च को बैंक पहुंचे। वहां से स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उनके खाते से क्लोन चेक द्वारा हाथरस की केनरा बैंक शाखा से 4.85 लाख रुपये निकाले गए हैं। जबकि असली चेक उनके पास मौजूद था।

शातिरों ने हाथरस शाखा में एएस सप्लायर के नाम खाता खोलकर क्लोन चेक जमा कराया था। गिरोह ने अनिल कुमार जैन के अलावा हाथरस के एक व्यक्ति को भी इसी तरह से अपना शिकार बनाया है। कमला नगर के एक व्यापारी के नाम का क्लोन चेक लगाया था। बैंक द्वारा व्यापारी को फोन करके इसकी जानकारी की गई। इसके बाद क्लोन चेक मामले का राजफाश हुआ।

इंस्पेक्टर रकाबगंज दिनेश कुमार ने बताया गिरोह के तार राजस्थान से जुड़े हैं। पुलिस गिरोह के काम करने के तरीके और उस तक पहुुंचने के लिए पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है। आगरा साइबर सेल ने वर्ष 2018 में ऐसे ही एक गिरोह का राजफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उक्त गिरोह ने एक करोड़ 54 लाख रुपये क्लोन चेक की मदद से लोगों के खातों से निकाले थे। यह भी देखा जा रहा है कि पूर्व में पकड़े लोगों के तार तो इस गिरोह से नहीं जुड़े हैं।

Tagged Agra news Today agra news in hindi Gang to extract Rs 4.85 lakh from clone check from potato farmer account of Agra police will check old records today agra news in English today news of agra update news in agra आगरा के आलू किसान के खाते से क्लोन चेक के माध्यम से 4.85 लाख रुपये निकालने वाले गिरोह पुराना रिर्कोड चेक करेगी पुलिस

Post navigation

वाराणसी में पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की महापंचायत में होंगे शामिल
परिवारवाद और वंशवाद वालों ने मचाई लूट, विकास की बजाए भरते रहे जेबें

Related Posts

मौत के 17 घंटे बाद फिर जिंदा हुई 65 वर्षीय महिला, बोली- “मैं जिंदा हूं”… आगरा की घटना ने सबको कर दिया हैरान

2026-08-01 Dr. Anil Tripathi

योगी का शिक्षकों से आह्वान: भारत विरोधी षड्यंत्रों के खिलाफ बनें जागरूकता की ताकत, छात्रों में जगाएं राष्ट्रभाव

2026-07-26 Dr. Anil Tripathi

27 वर्ष से फरार दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा गिरफ्तार, खुद को मृत घोषित कर पुलिस को देता रहा चकमा

2026-07-20 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • भारतीय कारोबारियों के लिए दुनिया के बड़े बाजार तो खुल गए, लेकिन माल बेचना क्यों है मुश्किल?

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • राजपाल यादव नीलामी से कैसे बचा सकते हैं अपनी संपत्ति? 9 सितंबर से पहले करना होगा ये काम

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • Bhojpuri Bawaal: ‘शादी बाद में भी हो सकती है’,…मां बनने को लेकर आम्रपाली दुबे ने जताई ऐसी इच्छा, निरहुआ भी रह गए हैरान

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • क्यों वैभव सूर्यवंशी ही तोड़ सकते हैं T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड?

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • क्या बेटे अबान के जनाजे में शामिल होगी शाइस्ता परवीन? 3 साल से है फरार

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, पीएम मातृ वंदना योजना में लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण; महिलाओं के खातों में सीधे पहुंचे 86.55 करोड़

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • गोरखपुर को जल्द मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 3 महीने में 20 प्रतिशत काम पूरा, जानिए क्या है खासियत

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी के स्कूलों में 15,613 आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थानांतरण,15 अगस्त तक शिफ्टिंग के निर्देश

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • Raebareli News : राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित दौतरा प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव, 145 बच्चों की पढ़ाई पर संकट

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • साइकिल पर निकले 50 डॉक्टर, लखनऊ में दिया स्वस्थ हड्डियों और मजबूत जोड़ों का संदेश

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi
  • जौनपुर में बारिश का कहर: खुले गड्ढे में भरे पानी में डूबे दो मासूम, 6 और 5 साल के बच्चों की मौत

    2026-08-06 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR