जनसंवाद से समाधान तक: भक्ति खेड़ा में टीम राजेश्वर ने सुनीं समस्याएं, गांव को मिलीं 4 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें

Lucknow
  • भक्ति खेड़ा में टीम राजेश्वर का जनसंवाद, चार एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाईं

लखनऊ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देश पर टीम राजेश्वर ने भक्ति खेड़ा गांव में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर मुख्य चौराहे, मंदिर मार्ग, स्कूल और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर चार एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा, के.के. श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव, दिलीप यादव, अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • रहीमाबाद में जनसंपर्क अभियान, लाभार्थियों को मिली स्ट्रीट लाइटें

लखनऊ। रहीमाबाद गांव में टीम राजेश्वर ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान दीपू, सियाराम, रंजीत यादव, अंश, एसपी शर्मा और राजकुमारी को स्ट्रीट लाइटें वितरित की गईं। कार्यक्रम में प्रदीप मिश्रा, के.के. श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, राकेश मिश्रा, राजेश गुप्ता, अनूप सिंह, मनोज सिंह और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • सूर्यपाल सिंह के निधन पर टीम राजेश्वर ने जताया शोक

लखनऊ। बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के पिता सूर्यपाल सिंह के निधन पर टीम राजेश्वर ने ग्राम गहरू पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, राकेश चंद्र तिवारी, जितेंद्र कुमार साहा, श्याम कुमार कश्यप, सिराज अली, मुनेन्द्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

  • गौरी बिहार में तहरी भोज, विनीता सिंह सम्मानित

लखनऊ। गौरी बिहार फेस-2 में आयोजित तहरी भोज कार्यक्रम में टीम राजेश्वर ने भाजपा कार्यकर्ता विनीता सिंह को मां पीताम्बरा का स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में के.के. श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, राकेश चंद्र तिवारी, विनीत सिंह, अखिलेश यादव, जितेंद्र कुमार साहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • मुआवजा समस्या को लेकर अखिलेश यादव ने उठाई मांग

लखनऊ। बेहटवा, अमौसी नादरगंज में टीम राजेश्वर ने सेक्टर प्रभारी अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने एलडीए सड़क परियोजना से प्रभावित लोगों के मुआवजे का मुद्दा उठाया, जिस पर टीम ने अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।