- मां ऋद्धिदा देवी शक्तिपीठ के 35वें स्थापना दिवस पर उमड़ी आस्था, हवन, माता की चौकी और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु
लखनऊ। नगर पंचायत बंथरा बाजार स्थित मां ऋद्धिदा देवी शक्तिपीठ का 35वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ सायं 4 बजे से हुआ, जिसमें हवन, माता की चौकी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के संयोजक लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव (एडवोकेट), पूर्व प्रधान खाण्डेदेव एवं पूर्व अध्यक्ष सहकारी संघ बंथरा रहे, जबकि लक्ष्मी बजाज, बंथरा बाजार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। लाल बहादुर शास्त्री नगर वार्ड, नगर पंचायत बंथरा बाजार, कानपुर रोड स्थित आयोजन स्थल पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। आयोजकों ने इसे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर आर्य टीवी एवं आर्य प्रवाह के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा, चंद्रमणि पांडे उर्फ रिंकू पांडे, मुकेश बाजपेई, शैलेश मिश्रा, सोनू, आशीष श्रीवास्तव, अरविंद कुमार मिश्रा, पत्रकार संतोष उपाध्याय, पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा नेता संजय सिंह, मनीष रस्तोगी, अमरेंद्र राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
