दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

# National

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है।

शीला दीक्षित वर्तमान में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। मनोज तिवारी के खिलाफ शीला दीक्षित ने चुनाव लड़ा था। पार्टी में उनका बड़ा कद था। उन्होंने अपने ससुर उमाशंकर से राजनीतिक दीक्षा ली थी।

पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने क्या कहा
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। मोदी ने कहा कि दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

दिल्ली के वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।
वेंकैया नायडू ने कहा कि वह एक कुशल नेतृत्वकर्ता थीं।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस की बेटी थीं शीला दीक्षित।