बाढ़ का कहर, चारों तरफ पानी ही पानी, अब तक 14 की मौत

## National

नई दिल्ली। भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। केरल के सभी 14 जिलों में बाढ़ का कहर है। अब तक केरल में बारिश से 14 लोगों की मौत हो गई है।

कर्नाटक में कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने अब तक बाढ़ में फसे 6 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है।

कोल्हापुर महाराष्ट्र में 227 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अब तक 500 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

महाराष्ट के अकोला में भी बाढ़ का कहर जारी है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर बरस रहा है।