लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सहकारिता भवन, विधानसभा मार्ग में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं राजेश्वर सिंह, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान एवं मुकेश शर्मा, उपविजेता रजनीश गुप्ता तथा अंजनी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर विचार रखते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, राष्ट्रीय एकता और मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह एवं टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, दीपक शुक्ला, जी.डी. शुक्ला एवं सीता नेगी, मंत्री सचिन वैश्य, राजेश चौधरी, आनंद पांडेय, अभिषेक गुप्त सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
