आगरा पहुंचे डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा- अयोध्या में जल्द बनेगा प्रभु श्रीराम के नाम पर विश्वविद्यालय

Agra Zone

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आज आगरा के प्रभारी मंत्री,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उप मुख्यमंत्री शनिवार को आगरा पहुंचे थे। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर उन्होंने यहां पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा। इस विश्वविद्यालय में वैदिक गणित, वेदों पर शोध, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रन्थों पर शोध किए जाएंगे।

सर्किट हाउस में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
शनिवार को जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है। हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। बेरोजगारी दर 4.1 रह गई है, जोकि 2017 में 17.4 थी।

लोगों के लिए कई व्यवस्थाएं कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक जगह दाम बढ़ने को महंगाई कहना उचित नहीं है। सरकार और कितनी व्यवस्थाएं कर रही है उस पर भी ध्यान देना चाहिए। सपा और रालोद गठबंधन पर पूर्व में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की हार की बात बोलते हुए इस गठबंधन को पहले से ज्यादा रिकार्ड हार वाला बताया।

उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इस बार मुकाबला विपक्ष में कौन मुख्य होगा बस इस बात का है।हमारा नारा था अबकी बार 300 पर और अब नारा है अबकी बार पहले भी ज्यादा पार।