कौशल और डॉ.राजेश्वर सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा में जनसैलाब उमड़ा

Lucknow
  • सरोजनीनगर के विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह की राजनीतिक छवि का फायदा कौशल को मिलेगा

मोहनलालगंज लोकसभा के अंतर्गत सरोजनी नगर विधानसभा में विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में चार पहिया वाहनों के साथ जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। यात्रा का प्रारंभ आगरा एक्सप्रेस वे से होकर शाम 8:30 बजे पावर हाउस चौराहे पर पहुंचा जहां पर पूर्व क्षेत्रीय मंत्री चंद्रमणि पांडे, वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजेश कुमार मिश्रा, मुकेश बाजपेई,आशीष श्रीवास्तव कौशलेंद्र मिश्र ,रमेश चंद्र वर्मा, माधुरी वर्मा,अरुण शर्मा,आशीष माथुर के द्वारा माल्यार्पण कर आगे किला की ओर प्रस्थान किया गया।

किला पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा और बृजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कौशल किशोर सांसद मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला का सुनील शर्मा के द्वारा स्वागत किया गया स्वागत करने के उपरांत जन आशीर्वाद यात्रा को रॉयल सिटी के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक प्रशांत दीक्षित, सेक्टर संयोजक रामशंकर दूबे, सेक्टर संयोजक विजय तिवारी,राज कपूर वर्मा, गुलाबचंद श्रीवास्तव, विनय कुमार शुक्ला, एक सिन्हा अमृता वर्मा राजेश अग्रवाल अखिलेश त्रिपाठी, प्रवीण शर्मा रमेश शर्मा नगर से हेमंत पांडे, रामानी और बृजेश कुमार मिश्रा, संगठन के ज्यादातर कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।