कोरोना के मामले सवा लाख के पार, 24 घंटे में 137 मौतें, 6 हजार से ज्यादा मरीज

# ## National

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कुल 125101 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में 6654 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 134 लोगों की मौत हो चुकी है। 51784 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल मिलाकर 3720 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन 4.0 चल रहा है कुछ नियमों और शर्तों के साथ अलग अलग इलाकों को खोला जा रहा। जांच जैसे जैसे तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के केस भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक 3 से 4 हजार मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे थे। अब 6 हजार मरीज हर रोज बढ़ रहे हैं। आज लॉकडाउन 4.0 का छठा दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है अगर लॉकडाउन न होता तो आज भारत की स्थिति और खराब हो जाती।