किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर पेड़ से लटकाने की साजिश

Agra Zone

आगरा (www.arya-tv.com) किशोरी की मुंह दबाकर हत्या करने के बाद आरोपितों ने उसके गले में दुपट्टे का फंदा कस दिया था। जबकि उन्हें किशोरी की सांसें थमने की जानकारी भी हो गई थी।पुलिस को आशंका है कि वे हत्या के बाद घटना को खुदकुशी का रूप देने की साजिश रच रहे थे।मगर, वे ऐसा कर नहीं सके।

किशोरी की हत्या के बाद पुलिस को उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा मिला था। पुलिस ने आरोपितों ने फंदा लगाने के संबंध में पूछताछ की। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने गले में दुपट्टा किशोरी की हत्या के बाद कसा था। इसका कारण वे अभी तक नहीं बता रहे हैं।

पुलिस को आशंका है कि आरोपित किशोरी की हत्या के बाद खुदकुशी दर्शाना चाहते थे। उसको कपड़े पहनाकर पेड़ पर फंदा बांधकर उससे लटकाना चाहते थे। इसलिए गले में दुपट्टा डाला था। मगर, कपड़े पहनाने में परेशानी हो रही थी। दोनों उसे पेड़ से लटका नहीं पा रहे थे। इसलिए तालाब में शव फेंककर भाग गए।

हंगामे में भी शामिल थे आरोपित

किशोरी की मौत के बाद पुलिस के सामने ग्रामीणों ने हंगामा किया था। उसका शव ले जाने से रोकने की कोशिश भी की थी।हंगामे में आरोपित राहुल और नाबालिग भी शामिल थे। वे पुलिस की गतिविधि पर नजर रखे थे।