राजधानी में 25 पीएसी कोरोना वॉरियर्स समेत 64 लोगों में संक्रमण की पुुष्टि, संख्या हुई 886

## Lucknow UP

लखनऊ।(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश की राजधानी में भी कोरोना अपने पेर तेजी से पसार रहा है,लगतार कोरोना के मामलों में तेजी (वृद्धि) आ रही है, गुरुवार को कई नए इलाकों में वायरस ने दस्तक दे दी है। बुधवार को सबसे अधिक वायरस ने पीएएसी जवानों पर हमला किया। एक साथ 25 जवान बीमारी की चपेट में आ गए। अब तक 886 लोग संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। राजधानी में बुधवार को 64 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

इसमें 12 महिलाएं व 52 पुरुष हैं। इसमें 25 मरीज पीएसी के जवान हैं। 11 कर्मचारी प्रमिका लाइफ इंश्यारेंस कंपनी, मवैया के तीन मरीज, मौलवीगंज में एक मरीज, इंदिरा नगर में 10 मरीज, मड़ियांव में एक मरीज, एलडीए कॉलोनी के पांच मरीज, गौतम पल्ली के दो मरीज, रजनीखंड में एक मरीज, रश्मि खंड में एक मरीज, महानगर में दो मरीज, मलिहाबाद में एक मरीज, केजीएमयू के संक्रामक रोग वार्ड का एक कर्मी है। वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ऐसे में कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम जोर कर दिया गया है। 32 टीमों ने संक्रमित इलाकों में स्क्रीनिंग अभियान चलाया। इस दौरान 3217 घरों में 14453 लोगों का स्वास्थ्य ब्योरा जुटाया। साथ ही 516 संदिग्ध लोगों का सैंपल जुटाया। शहर में मरीजों की संख्या 886 पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या 15 है। सीएमओ की टीम ने निजी इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर काे बंद कर सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। साथ पीएसी व इंश्यारेंस कंपनी समेत संक्रमित परिवारों के संपर्क में आए लोगों की सूची तलब की है। शहर में पहला केस 11 मार्च का आया। इस दौरान मार्च में सिर्फ नौ मरीज रहे। वहीं अप्रैल में 214 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। इसके अलावा मई में 174 लोग संक्रमण की जद में आए हैं।

वहीं जून में मरीजाें का रिकॉर्ड टूट गया। जून में अब तक 507 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। इसमें मार्च, अप्रैल, मई में गैर जनपदों के शहर में पाए गए पॉजिटिव मरीजों की संख्या हटा दी गई। वहीं दूसरे प्रदेशों के मरीज 70 के करीब शामिल हैं। ऐसे में शहर में कुल मरीजों की संख्या 886 हुई है।