दिसंबर के आखिर तक परेशान करेगी शीतलहर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Prayagraj Zone

प्रयागराज(www.arya-tv.com) प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ और कौशांबी जनपदों में भी ठंड चरम की ओर अग्रसर है। शीतलहरी के कारण आम जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ही गलन भरी ठंड ने जोर पकड़ ली थी, जो महीने के आखिरी तक बने रहने के आसार हैं। पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाएं गलन में इजाफा कर रही हैं। दोपहर में सूर्य की किरणों की वजह से कुछ राहत रहती है, लेकिन सूर्यास्‍त के बाद गर्म कपड़े भी ठंड का प्रकोप नहीं रोक पा रहे हैं।

वहीं सुबह के समय वातावरण में कोहरा भी छाया रहा। आज तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार रविवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं।

खिली धूप के साथ दिन का मौसम साफ रहेगा, वहीं रात में गलन और सुबह में कोहरा देखा जा सकता है। दिन में धूप निकलने के कारण रात के समय गलन में तेजी आएगी। पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है। यूपी में कई जिले बेहद ठंडे हो गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के चौथे सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्‍ताह मौसम दिन में साफ रहेगा व सुबह कोहरा छाया रहेगा

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि बारिश होने से गलन में तेजी आई है। सप्ताह भर मौसम साफ रहने के आसार हैं। रात में गलन बढ़ेगी और सुबह कोहरा छाया रहेगा। कोरोना के बीच बढ़ रहे ठंड से सावधान रहने की जरूरत है। बदलते मौसम में हमें खानपान में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खान-पान के साथ  दिनचर्या को भी दुरूस्त करना होगा। अब दिन प्रतिदिन गलन में बढ़ोत्तरी होती रहेगी। दिसम्बर के चौथे सप्ताह के आखिरी दिनों में बारिश की संभावना है।