इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

Education
  • इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

(www.arya-tv.com) सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की मेधावी छात्रा जान्हवी प्रिया ने उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्र को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स एवं डरहम यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। जान्हवी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 87 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।