सफाई, सैनिटाइजेशन और भोजन की व्यवस्था की गयी: नगर आयुक्त

Lucknow
  • सफाई, सैनिटाइजेशन और भोजन की व्यवस्था की गयी: नगर आयुक्त

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत वार्डों में सफाई, सैनिटाइजेशन कार्य के साथ ही शहर के जरूरमंदों को नगर निगम की ओर से भोजन की व्यवस्था की गयी। जिसमें मुख्य अस्पतालों के आस पास के क्षेत्रों में प्रमुख रूप से भोजन उपलब्ध कराया गया।

  • प्रमुख स्थानों पर जरूरमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया: नगर आयुक्त

कोरोना को देखते हुए नगर निगम के नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा जियामऊ स्थित कल्याण मण्डप में कम्युनिटी किचेन स्थापित किया गया है। इस किचेन के माध्यम से लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल अस्पताल, पार्क रोड व आसपास, अमीनाबाद, कैसरबाग बस अड्डा,नाका, चारबाग व आसपास परिवर्तन चौराहा व आसपास, बलरामपुर अस्पताल व आसपास भोजन उपलब्ध कराया गया।

  • वार्डों के साथ ही गोमती बन्धों के किनारे की सफाई हुई: नगर आयुक्त

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु नगर निगम द्वारा सफाई, सेनेटाइजेशन, बैनर, होर्डिग एवं माइकिंग द्वारा कोविड से बचाव के बारे में आम जनमानस को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जोन-3 के अयोध्यादास प्रथम एवं अयोध्यादास द्वितीय वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया । इस अभियान में उपरोक्त दोनों वार्ड को 08 भागों में विभाजित करते हुये प्रत्येक भाग की सफाई की जिम्मेदारी नगर के जोनल अधिकारियों को सौपी गयी। सभी जोनल अधिकारियों को 100-100 सफाई कर्मचारी अपने अपने जोन से लाकर उपरोक्त दोनों वार्ड में सफाई कार्य सम्पादित कराना था, इसके साथ-साथ उद्यान विभाग को उक्त दोनों वार्डों में गोमती बन्धों के किनारे पड़ी हुयी पाॅलिथीन एवं अन्य निस्प्रयोज्य सामग्री के पीकिंग की जिम्मेदारी दी गयी थी। अपने- अपने क्षेत्रा की बेहतर सफाई के लिये सभी जोनल अधिकारियों ने बेहतर प्रयास किया जिसके फलस्वरूप रूपपुर खदरा, मफ्तागंज, मदेयगंज,सीतापुर रोड, मेंहदीगंज, बन्धा रोड, जानकीपुरम में साठ फीटा रोड, लोहनी कटरा, आजादनगर, हनुमन्त नगर, कुम्हारन टोला, त्रिवेणीनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों मेें समस्त रोड की सफाई, नालियों की सफाई एवं कूड़ा उठाने का कार्य सम्पादित कराया जा सका। इसके साथ ही आम जनमानस को कोविड-19’ संक्रमण से बचाव हेतु वाहनों पर लगे माइक द्वारा जागरूक करने का कार्य भी पूरे कार्यक्रम के दौरान चलता रहा। दोनों वार्ड में जगह-जगह पड़े मलबे को अभियन्त्राण विभाग द्वारा जे0सी0बी0 मशीन एवं हाइवा लगाकर हटवाया गया। नगर निगम द्वारा सड़क के किनारे लगाये गये अवैध होर्डिंग, बोर्ड ,बैनर एवं पोस्टर भी हटाते हुये उन्हें जब्त किये जाने की कार्यवाही भी की गयी। उपरोक्त अभियान में 30 टाटा एस, 02 रोबोट, 06 डी0आई0 वाहन, 03 हाइवा, 02 जे0सी0बी0 के साथ 08 ट्रकों का प्रयोग करते हुए कुल 52 मैट्रिक टन मलवा/ कूडा हटवाया गया।

  • शौचालयों का सैनिटाइजेशन युद्ध स्तर पर किया गया: नगर आयुक्त

कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियन्त्राण हेतु नगर निगम लखनऊ शहर में लगातार सेनेटाइजेशन का कार्य करा रहा है। इसी क्रम में आज सभी नियमित सेनेटाइजेशन स्थल यथा समस्त कन्टेनमेन्ट जोन, सरकारी भवन, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ-साथ जोन-1,2,3,5 एवं 6 में 80 कम्युनिटी टाॅयलेट, 123 पब्लिक टाॅयलेट में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। आज के सैनिटाइजेशन कार्य में 80 टैन्कर सैनिटाइजेशन मशीन, 600 हैण्ड हेल्ड सेनेटाइजिंग मशीन, 03 एन्टीस्मोग गन, 12 क्यू0आर0टी0 टीम के साथ लगभग 1000 कर्मचारियों ने भाग लिया।