थोड़ी देर में पेश होगा नागरिकता कानून बिल, आज ही पास कराने पर जोर

## National UP

नई दिल्ली। सड़क से संसद तक नागरिकता कानून बिल का विरोध हो रहा है। बावजूद इसके मोदी सरकार इस बिल को बदलने के लिए मन में ठान चुकी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन कानून बिल को पेश करेंगे। इतना ही नहीं कांग्रेस, टीएमसी समेत कई अहम विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।