हैदराबाद एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इस मामले में बुधवार को कोर्ट सुनवाई करेगा।
आपको बता दें कि 27 नवंबर को एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाया गया था। महिला डॉक्टर की मौत के बाद देश भर में हंगामा शुरू हुआ और हैदराबाद पुलिस ने चारों आरोपियों को 24 घंटे में अरेस्ट कर लिया।
शुक्रवार 6 दिसबंर को सुबह एनएच-44 पर पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था इसी दौरान उन्होेंने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों से हथियार भी छीनने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन पर गोली चला दी।
