मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में 689 करोड़ रु0 की673 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Lucknow
  • मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में 689 करोड़ रु0 की 673 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया के चीनी मिल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 689 करोड़ रुपये की 673 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लाभार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट, पी0एम0 स्वनिधि योजना, ओ0डी0ओ0पी0 एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने विभिन्न विभागांे के प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 24 हजार आवास निर्मित हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 1,389 लाभार्थियों को आवास प्राप्त हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद में 02 लाख 44 हजार परिवारों के लिए शौचालय बने हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 575 पंचायत सचिवालयांे के निर्माण का कार्य समयबद्ध तरीके से हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 01 लाख 95 हजार निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिये गये हैं। साथ ही, 1,383 मजरों में विद्युतीकरण का लक्ष्य भी पूरा किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर तबके के लिए उसकी रुचि और आवश्यकता के अनुरुप योजना लेकर आयी है। जिसमें विकास और विरासत भी है, देश में सुरक्षा का माहौल है। प्रदेश में अच्छी कानून-व्यवस्था है। इससे बेहतर वातावरण बना है, जिसमें समृद्धि के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। जिस ब्रिटेन ने लगभग 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया, आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत उस ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, जिससे हर व्यक्ति की आय में बढ़ोत्तरी होगी। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आयेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अगर दुनिया का ताकतवर देश बनेगा, तो भारत के दुश्मन टेढ़ी नजर से भी देखने का दुस्साहस नहीं कर पायेंगे। नये भारत व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। डबल इंजन सरकार उम्मीद से ज्यादा करके दिखायेगी। बिजली, पानी, सड़क, स्टेडियम, स्कूल, चीनी मिल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार की जो भी आवश्यकता होगी, उसे आशा अनुरुप उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा। देवरिया में भी निवेश हो रहा है। चतुर्थ ग्राउण्ड बे्रकिंग सेरेमनी में जनपद में लगभग 01 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का शुभारम्भ हुआ है। यह नये भारत के नये उत्तर प्रदेश का नया देवरिया है। देवरहा बाबा के मईल स्थित आश्रम में भी सुन्दरीकरण के कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।